आमंत्रण

प्रिय आत्मन्,

दर्शन परिषद् (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) का 22 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर एवं स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय, सागर में दिनांक 24-25 अक्टूबर 2026 को आयोजित है। इस अधिवेशन में आप सादर आमंत्रित हैं। आप अपना शोध आलेख dpmpcgsagar@gmail.com पर भेज सकते हैं। इस अधिवेशन के केन्द्रीय विषय धर्म एवं विज्ञान के साथ-साथ अधोलिखित उप-विषयों पर भी शोध-पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं -

उप-विषय
  1. धर्म की अवधारणा
  2. विज्ञान की अवधारणा
  3. धर्म एवं विज्ञान का अन्तर्विरोध
  4. धार्मिक उन्माद एवं अन्धविश्वास : विज्ञान की भूमिका
  5. धर्म-निरपेक्षता की अवधारणा
  1. कर्मकाण्ड का वैज्ञानिक स्वरूप
  2. विज्ञान : विध्वंसक या जीवन रक्षक
  3. विज्ञान एवं धर्म में समन्वय
  4. विज्ञान, धर्म एवं दर्शन
अधिवेशन में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों का परिषद् में प्राथमिक सदस्य होना अनिवार्य है।
महत्त्वपूर्ण जानकारी
  1. अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से अनुरोध है कि अपने शोध पत्र हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत करें तथा शोध पत्र dpmpcgsagar@gmail.com पर 10 अक्टूबर 2026 तक अनिवार्यतः भेजें, जिससे चयनित शोध पत्रों को प्रकाशित किया जा सके।
  2. कृपया अपने आने की सूचना स्थानीय सचिव डॉ. अनिल कुमार तिवारी को मो. 9419160804 पर 10 अक्टूबर 2026 तक अवश्य दें, जिससे आपके आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
  3. समस्त प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क एवं सहयोग राशि निम्नानुसार है -